Hindi Moral Story - ईश्वर की मदद

Moral Stories in Hindi Language – ईश्वर की मदद :

एक गाँव में माधव नाम का एक किसान रहता था। वह ईश्वर का सच्चा भक्त था। उसके दिन का अधिकतर समय पूजा-पाठ और प्रभु की स्तुति में ही बीतता। इसलिए उसे इस बात का बहुत विश्वास था कि भगवान विपरीत से विपरीत हालातों में भी उसकी मदद करेंगे। उसे पूर्ण भरोसा था कि हालात चाहे कितने भी बुरे क्यों न हो जाये, लेकिन प्रभु उसे जरूर उन हालातों से बाहर निकाल लायेंगे और उसे बचा लेंगे।

एक बार गाँव में बहुत जोरों से बारिश हुई और बाढ़ के हालात पैदा हो गए। बारिश बंद नहीं हो रही थे। इस वजह से धीरे-धीरे गाँव में पानी का स्तर बढ़ने लग गया। ऐसे हालात देखकर उसे बड़ी चिंता हुई। वह घर में बैठकर भगवान की पूजा में लग गया और ईश्वर से मदद मांगने लगा।

कुछ ही देर में माधव के पडौसी ने उसे आवाज़ लगाई और कहा, “बारिश रूक नहीं रही है। गाँव में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हम लोग गाँव छोड़कर जा रहे हैं। तुम भी हमारे साथ चलो। परन्तु माधव ने उसकी बात नहीं मानी और बोला, “तुम लोग गाँव छोड़कर भागो, मैं तो यहीं रहकर अपने भगवान की पूजा करूँगा।” पडौसी वहाँ से चला गया और माधव फिर से पूजा में लग गया।

बारिश लगातार हो रही थी। पानी अब चबूतरे से होकर उसके घर में प्रवेश कर गया था। पानी का स्तर जब और बढ़ा तो माधव अपने मकान की पहली मंजिल पर चला गया और वहाँ जाकर पूजा करने लगा। वो पूरे विश्वास के साथ लगातार ईश्वर से अपनी मदद करने को कह रहा था।

Moral Stories in Hindi Language – ईश्वर की मदद

थोड़ी ही देर में गाँव के कुछ और लोग नाव लेकर उसके पास आये और उसे कहा, “माधव भाई बारिश बढती जा रही है। जल्दी से नाव में आ जाओ और हमारे साथ चलो। जिससे हम इस भयावह बाढ़ से अपनी जान बचा सके।” माधव ने उनके साथ जाने से भी मना कर दिया और कहा, “आप लोग जाओ गाँव छोड़कर। मैं तो यहीं रहकर अपने भगवान का इंतज़ार करूँगा। मेरी मदद करने तो वो स्वयं आयेंगे।”

पानी का स्तर अब और तेज़ी से ऊपर बढ़ने लगा। जब पहली मंजिल पर भी पानी पहुंच गया तो माधव छत पर जाकर ईश्वर को याद करने लगा। तभी हैलीकॉप्टर से बचाव के लिए सेना के जवान आ गए। वो उसे अपने साथ हैलीकॉप्टर में चलने को कहने लगे। लेकिन माधव नहीं माना और उनके साथ भी जाने से मना कर दिया। वो तो एक ही रट लगाये हुए था कि भगवान खुद आयेंगे उसकी मदद करने के लिए। बहुत समझाने पर भी जब वो नहीं माना तो सेना के जवान भी उसे वहीँ छोड़कर वहाँ से चले गए।

थोड़ी देर में जलस्तर और अधिक बढ़ गया। अब पानी उसकी छत तक पहुँच चुका था। उसके पास भागने का कहीं कोई रास्ता नहीं था। जलस्तर और अधिक बढ़ जाने से माधव की उसमे डूबकर मौत हो गई। मरने के बाद माधव स्वर्ग में पहुंचा तो वहाँ उसकी मुलाकात भगवान से हुई। माधव भगवान से मिलते ही नाराज हो गया और बोला, “मैंने आपकी इतनी पूजा की। दिन रात आपकी सेवा की। हरदम आपको याद किया। बाढ़ वाले दिन भी लोग गाँव छोड़कर भागते रहें और मैं लगातार आपको याद करता रहा। लेकिन फिर भी आप मेरी मदद के लिए नहीं आये।”

Moral Stories in Hindi Language – ईश्वर की मदद

भगवान ने कहा, “माधव, मैंने तुम्हारी मदद के लिए एक नहीं बल्कि तीन – तीन बार कोशिश की। लेकिन तुमने ही वो मदद लेने से इंकार कर दिया।”

माधव ने हैरान होते हुए कहा, “लेकिन आपने मेरी मदद कब की, आप तो मेरे पास मदद करने आये ही नहीं। इसी वजह से तो मेरी मौत हुई। आप मेरी मदद करने आते तो आज मैं भी जिन्दा होता न! यहाँ स्वर्ग में थोड़ी पहुँच जाता।”

भगवान ने उससे कहा, “तुम्हारे पडौसी, नाव लेकर गाँव वालों को और सेना के हैलीकॉप्टर को मैंने ही तुम्हारी मदद के लिए भेजा था। पर तुमने सबकी मदद लेने से इंकार कर दिया और इसी वजह से आज तुम्हारी ये हालत हुई।”

माधव यह सुनकर हैरान हो गया। अब उसे अपनी अंधभक्ति पर अफ़सोस हो रहा था। अगर उसने समय रहते ईश्वर की कृपा को पहचान लिया होता तो आज वो अपने साथियों की तरह जिन्दा होता और अपना जीवन जी रहा होता।

Moral Stories in Hindi Language – ईश्वर की मदद

दोस्तों ईश्वर की कृपा हमारे पास किसी भी रूप में आ सकती है। विपरीत परिस्थितियों में हमें इस कृपा को पहचान कर अपनी मुश्किलों से बाहर आने की कोशिश करनी चाहिए। न कि किसी चमत्कार की उम्मीद में अपनी मुश्किलों को और बढ़ाते जाना चाहिए। अगर हम समय पर इन मदद के क्षणों को पहचान कर इनका उपयोग नहीं कर पाते हैं तो बाद में पछतावे के अलावा कुछ भी हाथ नहीं आता।

उम्मीद है Moral Stories in Hindi Language – ईश्वर की मदद, आपको पसंद आई होंगी। अगर आप ये कहानी और इसके द्वारा दिए गए सन्देश पर अपना कोई व्यू देना चाहें या ऐसी ही कोई कहानी हमारे साथ शेयर करना चाहे तो comment section के जरिये हमें जरूर इससे अवगत करायें। हमारी मदद करने के लिए इसे Google+, facebook, twitter और दूसरे social platform पर अपने मित्रों के साथ share जरूर करें।

More featured article:

  1. परमहंस योगनन्द जी के Quotes
  2. कुछ अच्छे Inspirational Quotes पढ़े हिंदी में 
  3. डा. ए पी जे अब्दुल कलाम Quotes हिन्दी में
  4. अनमोल वचन और विचार
  5. Whatsapp से कुछ खूबसूरत पंक्तियाँ
  6. डॉ अब्दुल कलाम के अनमोल विचार (GUIDING SOULS)

हमारा कोई article पसंद आने पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
facebook page like करने के लिए यहाँ click करें – https://www.facebook.com/hindierablog/
Keywords – Moral stories in Hindi, hindi story, hindi moral stories, stories in hindi with moral, motivational stories in hindi, Moral Stories in Hindi Language – ईश्वर की मदद, हिंदी कहानी।

टिप्पणियाँ