Chandrayaan-3 Live Streaming Telecast Channel

Chandrayaan-3 Moon landing Live Streaming Telecast Channel:

Chandrayaan-3 Live Streaming Telecast Channel:

कब, कहां और कैसे देख पाएंगे चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग (Chandrayaan-3 Live Streaming) का लाइव प्रसारण; सारी जानकारी एक ही जगह पर

Chandrayaan-3 Live Streaming Telecast Channel: चंद्रयान-3 मिशन को लेकर आज पूरी दुनिया भारत की तरफ टकटकी लगाए बैठी है।  हाल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने एक चंद्रयान को लेकर एक नया वीडियो पोस्ट कर मिशन को लेकर उत्सुकता बहुत बढ़ा दी है। ISRO ने बताया कि हमारा मिशन बिल्कुल तय समय पर ही है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का मिशन चंद्रयान-3 आज शाम तकरीबन 6 बजे चांद की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ करेगा। अंतरिक्ष जगत में आज हमारा भारत एक महानतम इतिहास रचने जा रहा है। सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

हर कोई ऐसे ऐतिहासिक पल को अपनी आखों से देखने की इच्छा रखता है। ऐसे में स्वाभाविक है, लोगों के मन में यह सवाल उठना कि क्या वे किसी भी तरह से इस ऐतिहासिक पल का लाइव प्रसारण Chandrayaan-3 Live Streaming देख पाएंगे?

और यही कारण भी है कि इस सवाल का उत्तर पाने के लिए आप हमारे आर्टिकल तक आए हैं। तो चलिए अब आपको बताते हैं कि इसकी लैंडिंग का सीधा प्रसारण आप कब, कहां और कहां देख पाएंगे।

Chandrayaan-3 Live Streaming

इसरो ने चंद्रयान 3 मिशन को लेकर अब तक क्या कहा है

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए यह उपलब्धि एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। यह अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में भारत की अभूतपूर्व प्रगति का प्रतीक होगी।

इसरो ने ये भी बताया कि हमारा यह मिशन तय समय पर ही है। हमारे वैज्ञानिक सिस्टम की जांच नियमित रूप से कर रहे हैं और अभी तक किसी भी तरह की कोई खामी नहीं मिली है। इसके साथ ही इसरो ने ये भी बताया कि मिशन की निगरानी कर रहे लोग भी जोश और ऊर्जा से भरे हुए हैं।

हम भी इसरो को बताना चाहते हैं कि सिर्फ हमारे वैज्ञानिक ही नहीं बल्कि पूरा देश इस समय जोश और ऊर्जा से भरा हुआ है। Chandrayaan-3 Live Streaming देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Chandrayaan-3 soft landing कब होगी:

चंद्रयान-3 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा। इस soft moon landing लेकर पूरा देश गौरांवित और आशांवित है। पूरे देश की उम्मीद भरी नजरें इन इतिहासिक लम्हों को लाइव देखना चाहती हैं। ISRO ने जानकारी दी है कि चंद्रयान-3 बुधवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा पर soft landing करेगा।

लैंडिंग मॉड्यूल को उतारने के चरण:

  • पहला चरण : पहले चरण में चंद्रयान की चंद्रमा की सतह से 30 किमी की दूरी को घटा कर 7.5 किमी पर लाया जाएगा।
  • दूसरा चरण : इसमें चांद की सतह से दूरी 6.8 किमी तक लाई जाएगी। इस चरण तक यान की स्पीड 350 मीटर प्रति सेकंड तक आ जायेगी, यानी शुरुआती स्पीड से करीब साढ़े चार गुना कम।
  • तीसरा चरण : इस चरण में यान को चांद की सतह से सिर्फ 800 मीटर की ऊंचाई तक ले आया जाएगा। यहां से दो थ्रस्टर इंजन यान को चांद पर उतारेंगे। इस चरण में यान की स्पीड बहुत कम लगभग शून्य प्रतिशत सेकंड के बेहद करीब पहुंच जाएगी।
  • चौथा चरण : इस चरण में यान को चांद की सतह के 150 मीटर करीब तक लाया जाएगा। इसे वर्टिकल डिसेंट कहते हैं, यानी खड़ी लैंडिंग।
  • पांचवां चरण : ये बहुत महत्वपूर्ण चरण है। इस चरण में चंद्रयान में लगे सेंसर और कैमरा से मिल रहे लाइव इनपुट को पहले से स्टोर किए गए रेफरेंस डाटा से मिलाया जाएगा। इस डाटा में तकरीबन 3,900 तस्वीरें भी हैं, जो चंद्रयान 3 के उतरने वाली जगह की हैं। इस तुलना से ही निर्णय लिया जाएगा कि चंद्र सतह से ऊपर जहां लैंडर स्थित है, वहां से उसे सीधे सतह पर उतारा जाए तो लैंडिंग सही रहेगी या नहीं। अगर थोड़ा भी ऐसा लगा कि लैंडिंग की जगह अनुकूल नहीं है, तो यान थोड़ा दाईं ओर या बाईं ओर मुड़ेगा। इस चरण में यान को चंद्र सतह के 60 मीटर तक करीब पहुंचाया जाएगा।
  • छठा चरण : यह लैंडिंग का सबसे आखिरी चरण है, इसमें लैंडर को सीधे चंद्र सतह पर उतार दिया जाएगा

Chandrayaan-3 Live Streaming:

अब सबसे अहम सवाल कि Chandrayaan-3 Live Streaming कहां देख सकते हैं। तो खबराइए मत, हमने इसकी व्यवस्था अपने ब्लॉग पर आपके लिए कर दी है। आप नीचे दिख रहे चैनल पर क्लिक करके Chandrayaan-3 Live Streaming बड़े आराम से देख सकते हैं। यह इसरो का ही यूट्यूब चैनल है, जिसपर इस इतिहासिक पल को लाइव दिखाने की व्यवस्था की गई है। आप भी इस पल के भागीदार बनें। धन्यवाद।

 

टिप्पणियाँ