कुछ अच्छे Inspirational Quotes पढ़े हिंदी में:

INSPIRATIONAL QUOTES IN HINDI

  • आत्मविश्वास, सफलता का मुख्य रहस्य है। # एमर्शन
  • जिसने अपने को वश में कर लिया है, उसकी जीत को देवता भी हार में नहीं बदल सकते। # महात्मा बुद्ध
  • अपने प्रयोजन में दृढ़विश्वास रखने वाला एक कृशकाय शरीर भी इतिहास के रुख को बदल सकता है। # महात्मा गांधी
  • मानव जीवन की दिशा बदलने में, एक छोटी सी बात भी अद्भुत प्रभाव रखती है। # स्वेट मार्डेन
  • आत्मविश्वास बढाने की यही तरीका है कि वह काम करो जिसको करते हुए डरते हो। # डेल कार्नेगी
  • आप कुछ भी कर पाने में सक्षम हैं चाहे वह आपकी सोच हो, आपका जीवन हो या आपके सपने हों, सब सच हो सकते हैं| आप जो चाहें वह कर सकते हैं| आप इस अनंत ब्रह्मांड की तरह ही अनंत संभावनाओं से परिपूर्ण हैं। # शेड हेल्मस्टेटर
  • जिसमे आत्मविश्वास नहीं उसमे अन्य चीजों के प्रति विश्वास कैसे उत्पन्न हो सकता है। # विवेकानंद
  • बिना उत्साह के कभी किसी उच्च लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होती। # एमर्शन
  • संभव की सीमाओं को जानने का एक ही तरीका है| उनसे थोड़ा आगे असंभव के दायरे में निकल जाइए। # आर्थर सी क्लार्क
  • मनुष्य के लिए जीवन में सफलता पाने का रहस्य है, हर आने वाले अवसर के लिए तैयार रहना। # डीसरैली
  • अनुभूतियों के सरोवर में, आत्म-विश्वास के कमल खिलते हैं। # अमृतलाल नागर
  • हमारी अधिकतर बाधाएं पिघल जाएंगी, अगर उनके सामने दुबकने की बजाय हम उनसे निडरतापूर्वक निपटने का मानस बनाएं। # ओरिसन स्वेट मार्डन
  • समस्त सफलताएं कर्म की नींव पर आधारित होती हैं। # एंथनी रॉबिन्स
  • लगातार प्रयत्न करने वाले लोगों की गोद में सफलता स्वयं आकर बैठ जाती हैं। # भारवि
  • वही सफल होता है, जिसका काम उसे निरन्तर आनन्द देता है। # थोरो
  • असफलता का मतलब यह नहीं कि आप असफल हैं, इसका मतलब सिर्फ इतना है कि आप अब तक सफल नहीं हो पाए हैं। # रॉबर्ट शुलर
  • सिर्फ सपनों से कुछ नहीं होता, सफलता प्रयासों से हासिल होती है। # अज्ञात
  • “सफल होने के लिए, सफलता की इच्छा, असफलता के भय से अधिक  होनी चाहिए।” बिल कासबी

हमारा कोई article पसंद आने पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
facebook page like करने के लिए यहाँ click करें – https://www.facebook.com/hindierablog/
Keywords – hindi quotes, inspiration, inspirational quotes in hindi, Quotes, quotes in hindi, आत्मविश्वास, सफल, सफलता

टिप्पणियाँ