• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • Fraud Alert
  • Make Money
  • Stories
  • Quotes
  • Knowledge
  • MyC
  • Guest Post
  • Privacy Policy

Hindi Era... Hindi Hai Hum

Best Hindi blog for stories, quotes, increasing knowledge and making you aware

1 Best Success Tip – Keep Struggling | संघर्ष से सफलता

by Leave a Comment

जितना बड़ा संघर्ष होगा,उतनी ही बड़ी सफलता होगी

जीवन में कामयाबी को हासिल करने के लिए संघर्ष करना जरुरी होता है संघर्ष से ही हम अपने जीवन में कुछ पा सकते है क्योकि जीवन का दूसरा नाम ही संघर्ष होता है।

इस संसार में चाहे मनुष्य हो या फिर छोटे से लेकर इस दुनिया का सबसे बड़ा प्राणी हो सबके जीवन में संघर्ष होता है।

किसी के जीवन में अगर कठिनाई और समस्या आती है तो इसका मतलब है की वो सफलता की तरफ बढ़ रहा होता है क्योकि जीवन में बार–बार हार के भी हिम्मत रखना और कठिनाई को पीछे छोड़कर अपने लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ाना ही Real Struggle होता है।

जीवन में Struggle का सामना तो हर इंसान को करना ही पड़ता है क्योकि संघर्ष ही जीवन होता है इस दुनिया में जिस ने भी सफलता को पाया है वो सफलता उसके संघर्षो ने ही उसको दिलाई है।

Struggle

जीत के लिए संघर्ष जरुरी है।

किसी इंसान को अगर जीवन में सफलता को पाना है तो उसके लिए Struggle उतना ही जरुरी होता है, जितना की हमको जीवित रहने के लिए हवा की जरुरत होती है

Struggle किये बिना कोई भी कुछ भी नहीं पा सकता है क्योकि ये जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है मेहनत करके ही एक इंसान अपनी मज़िल को पा सकता है।

जीवन में Struggle का कोई विकल्प नहीं होता है कुछ field ऐसे होते है जिनमे की थोड़ी कम मेहनत करनी पड़ती है और किसी में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

किसी भी field में सफलता को पाना कठिन कार्य होता है लेकिन जीवन जीने के लिए संघर्ष सबसे मुश्किल कार्य होता है क्योकि संघर्ष ही हमारा चरित्र बनाता है की आप क्या कर सकते हो।

कोई इंसान अगर एक काम पर पूरी तरह से focus रहता है तो शुरुआत में असफल हो सकता है लेकिन अगर उसका संघर्ष और focus सही जगह पर होता है तो उसकी सफलता निश्चित होती है।

सफलता हमेशा focus और एक सही सोच चाहती है अगर आपकी सोच सही दिशा में है तो आपकी सफलता भी बड़ी ही होगी इसलिए सोचिये और अमीर बनिये ये ही सफलता का नियम है।

जीवन में परिश्रम का महत्व

परिश्रम हर जीवित प्राणी के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण होता है अगर मनुष्य के जीवन में परिश्रम नहीं होता है तो उसके जीवन की गाड़ी रुक जाती है जिसकी वजह से वो आगे नहीं बढ़ पाता है।

मनुष्य के जीवन में परिश्रम सबसे जरुरी होता है क्योकि इस दुनिया में हर प्राणी की जिंदगी में परिश्रम का बहुत महत्व होता है। इस संसार में कोई भी ऐसा प्राणी नहीं है जिसको की बिना कुछ काम किये कुछ जाये।

परिश्रम का सीधा मतलब विकास के साथ होता है अगर एक सही दिशा में कोई भी कार्य किया जाता है तो उसमे एक–न–एक दिन सफलता जरूर मिलती है।

मनुष्य ने परिश्रम से अपने जीवन को आज कितना सरल और सुविधाजनक बना लिया है।

किसी भी field में अगर पूरी मेहनत से परिश्रम किया जाता है तो उसमे जीत जरूर मिलती है मनुष्य इस प्रकृति का सबसे ताकतवर प्राणी है क्योकि वो जो भी चाहता है उसको कर भी सकता है।

जब इंसान परिश्रम करता है तो उससे जीवन में अनेक लाभ होते है जिससे की वो काम के प्रति इतना अग्रसर हो जाता है की वो उसकी एक आदत बन जाती है अगर हमारी आदते सही दिशा में होती है हमारी सफलता भी बड़ी होती है।

संघर्ष ही जीवन में सफलता की कुंजी है:

संघर्ष इंसान के जीवन का वो अनुभव होता है जिसको की इस दुनिया हर इंसान एक–न–एक दिन जरूर महसूस करता है जैसे की कोई इंसान किसी के सामने बोलने में असफल हो रहा होता हैं तो उसको जरुरत है अपनी अच्छी बोलने की कला को विकसित करना, अब उसके लिए वो एक संघर्ष है।

संघर्ष जीवन को तराशता है और निखारता है, सँवारता है और इंसान को एक अलग level पर लेकर जाता है संघर्ष जीवन में उतार–चढ़ाव का अनुभव करवाता है हमारी सोच को विकसित करता है।

इस दुनिया का हर इंसान जीवन में सफल होना चाहता है लेकिन वो संघर्ष करने को तैयार नहीं होता है वो चाहता है की उसको हर चीज़ बैठे–बैठे ही मिल जाये लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है।

जब भी आप कोई भी काम अपनी पूरी जी–जान लगाकर करते हो और फिर उसमे सफलता को पाते हो तो वहाँ पर एक अलग ही level की ख़ुशी होती है असल में उस ख़ुशी से बढ़कर और कुछ भी एक इंसान के लिए हो नहीं सकता है।

संघर्ष का डर इंसान को पीछे धकेलता है लेकिन आज का काम आपको कल सुकून देने वाला होता है इसलिए संघर्ष के डर से अपने आप को पीछे की तरफ न धकेले बल्कि उसका सामना करते हुये अपने जीवन में आगे बढ़ते ही जाये।

जब हम अपने जीवन में संघर्ष के मुकाम पर होते है तो ये अपने साथ बहुत सारा अनुभव लेकर आता है जिससे आप उस अनुभव को ग्रहण कर रहे होते है और आगे बढ़ रहे होते है।

जीवन में संघर्ष करने वाले की जीत जरूर होती है।

जीवन में आगे बढ़ने के लिए हर इंसान को इस रास्ते पर चलना होता है क्योकि बिना संघर्ष के सफलता नहीं मिलती है संघर्ष के प्राप्त सफलता ही इंसान को वास्तविक आनंद देती है।

जब हम किसी काम में संघर्ष करते है और उसमे हमको बार–बार असफलता मिलती रहती है फिर भी हम उसको करते ही रहते है तो हम अंदर से मजबूत हो रहे होते है क्योकि संघर्ष हमको हिम्मत देता है।

संघर्ष जीवन में बंद दरवाजो को खोल देता है ये अंत में विजय का द्धार खोलती है और हर समस्या का समाधान करती है अगर अपने–आप को एक सफल इंसान बनाना है तो संघर्ष करना तो सीखना ही होगा।

जो इंसान अपने जीवन में मेहनत से हर कार्य को करता है उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं होता है वो हर असंभव को संभव बनता रहता है ये ही एक सफल इंसान की निशानी होती है की वो जीवन में कुछ भी हो जाये वो कभी भी रुकता नहीं है बस आगे बढ़ता ही रहता है।

जीवन में अगर कोई इंसान इस रास्ते पर चलता है तो उसका जीवन औरो की तुलना में बहुत ही खूबसूरत होता है।

ये आर्टिकल हमें Deepak Yadav जी ने भेजा है . ऐसे ही और आर्टिकल आप उनके ब्लॉग https://pyaarkiduniya.in/ पर जाकर पढ़ सकते हैं .

More Articles on Success:

  1. सफलता का रहस्य
  2. आपकी सफलता में बाधक कौन है!!!
  3. विवेकहीन नक़ल, नहीं कराएगी सफल
  4. A Real motivational story in Hindi

हमारा कोई article पसंद आने पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
facebook page like करने के लिए यहाँ click करें – https://www.facebook.com/hindierablog/
Get latest updates in your inbox. (It’s Free)

Loading...

Filed Under: Zindagi Tagged With: Struggle, success tips

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar


Latest Post

  • 1 Best Success Tip – Keep Struggling | संघर्ष से सफलता
  • 1 Short Hindi Story for kids – अपनी पहचान कभी मत भूलो
  • Inspiring Hindi Story (हिंदी कहानी)- Friendship
  • Powerful Short Hindi Kahani – भगवान और इंसान
  • 4 best steps to increase sales in Network Marketing?
  • क्या राशन कार्ड ऑनलाइन पाना है, सुरक्षित और भरोसेमंद?
  • 30 Motivational Quotes in Hindi – 30 प्रेरक विचार सुखमय जीवन के लिए
  • हिंदी साहित्यकार महादेवी वर्मा जी की कविताएं और कुछ तथ्य
  • महारानी पद्मावती का दिलचस्प है इतिहास- Rani Padmavati history in Hindi
  • सुकरात की कहानी- बुराई करने वाले ज्योतिषी को क्यों दिया इनाम

Categories

  • Fraud Alert
  • Health tips
  • Hindi Moral Stories
  • Hindi Quotes
  • Introduction
  • Knowledge
  • Law of Attraction
  • Make Money
  • Motivation
  • Parenting tips
  • Personal development
  • Save Girl Child
  • Stress free life
  • Success tips
  • Wishes
  • Zindagi

Featured Posts

Best Story in Hindi (एक छोटी से अच्छी कहानी) – गधा और मज़ार

How to be Successful in Life | Tips for Success | सफलता की चाबी

The Silent Scream (गूंगी चीख) – एक अजन्मे बच्चे की दास्ताँ

How to get Success in Life | सफलता का रहस्य

Listening Skills को कैसे सुधारें? How to Improve Listening Skills

4 Best Tips for How to Reduce Stress ? तनाव से मुक्ति

Saint Francis संत का ज्ञान: मोह या आसक्ति रखना उचित नहीं

8 Powerful New Year Resolution | नए साल के संकल्प:

Best Tips on How to Solve problems in life? Law of Seed

New Year starting thought | नव वर्ष की शुरुआत:

Footer

Robotic Pool Cleaners

Fastag Portal

Technically supported by: BccFalna.com

Copyright © 2016 - 2017 to HindiEra.com