मैंने अपनी सबसे पहली post में एक बात कही थी कि 2 -3 बार बात करने के बाद fraud company हमें legal लगने लगती है, इसके पीछे कुछ कारण हैं और आज हम उसी कारण या psychology के बारे में बात करेंगे।
इस psychology को समझने के लिए हम पहले कुछ situations पर विचार करतें हैं। ये situations आपके जीवन में कभी न कभी आई होंगी, नहीं आई तो अब इनको आजमाइएगा।
अगर आप सुबह देर से उठते हैं तो आज एक काम करें, जब आप अपना dinner ले लें और उसके थोड़ी देर बाद जब आप सोने का मन बना लें तो अपने आप से कहें सुबह जल्दी उठना तो बहुत आसान है और ऐसा कहते रहिये 5 बार – 10 बार – 20 बार। आराम से धीरे – धीरे बोलते हुए अपने आप को ये विश्वास दिला दीजिये कि सुबह उठना तो बहुत आसान है। और फिर देखिये आपका दिमाग क्या करता है, वो आपको सीधे उन दिनों में ले जायेगा जब आपको कोई भी काम की वजह से सुबह जल्दी उठना था और आप समय से उठ भी गए थे । आपका दिमाग आपको वो picture दिखाने लगेगा जिसमे आप जल्दी उठे थे। और फिर आपको लगने लगेगा ये तो आपने पहले भी किया है तो अब भी कर सकते हैं। आप इसका उल्टा करके भी देख सकते हैं। आप कहें की सुबह उठना तो बहुत मुश्किल है और ऐसा बार -बार दोहराये और थोड़ी देर में ही आपका दिमाग आपको ऐसी pictures दिखाने लगेगा जिससे आपको ये लगने लगेगा कि वाक़ई में सुबह जल्दी उठना तो बहुत मुश्किल है।
चलिए एक example और लेते हैं। मान लीजिये आपको 10th करने के बाद subject choose करने में बहुत दिक्कत आ रही है। आप बहुत सोच – विचार कर रहें हैं पर कुछ समझ नहीं आ रहा है। friends कुछ कह रहे हैं, parents कुछ और कह रहे हैं और इसी सारी उहा-पोह में आप decide करतें हैं कि आपको mathematics लेना हैं जबकि आपका इस subject में बहुत अच्छा command नहीं है लेकिन आप खुद को ये विश्वाश दिला लेते हो कि मुझे यही subject लेना है। अब देखिये आपका दिमाग क्या करेगा ? आपके आस-पास, जानने वालों में जो भी engineer अच्छी जगहों पर job कर रहे हैं, अच्छा पैसा कमा रहें हैं, आपका दिमाग आपको उनकी pictures दिखायेगा। आपको ये नहीं सोचने देगा कि आप इस subject में थोड़ा कमजोर हो। अब आपने जो pictures देखीं हैं उनसे सही inspiration लेकर आप ने मेहनत कर ली तो आप भी किसी अच्छी जगह पर पहुँच जाओगे नहीं तो कुछ महीनों के अंदर ही आपको अपने decision पर अफ़सोस होने लगेगा।एक example share market का लेते हैं क्योंकि यहाँ लोग बहुत पैसा डुबाते हैं। आपको कही से सुबह-सुबह tip मिलती हैं कि आज फलाना share का price बढ़ेगा और अगले 10 -15 दिन में यह share बहुत अच्छे return देगा। आप सुबह से ही उस share को watch करने लगते हो। आप देखते हो वाक़ई में वो share positive sign में trend कर रहा है, अब आपका दिमाग आपको message देने लगता है इसको buy कर ले। सुबह इसके बढ़ने की tip भी आई है और ये बढ़ भी रहा है। अब हम मोह में फंस चुके होते हैं और इसलिए trader chart पर वास्तविक स्थिति नहीं, बल्कि अपनी सोच की पुष्टि करने वाली आकृतियां ही देख पाते हैं। जबकि आप google finance पर ही किसी भी listed company का P/E ratio, EPS, market cap, 52 week high-low value सब कुछ check कर सकते है। जिससे आपको किसी भी share के potential का पता चलता है। पर ये सब आप देखेंगे नहीं, बस tip बढ़ने की आई, शेयर बढ़ भी रहा है तो इसे खरीद लो और फिर बाद में माथा पकड़ के रोते रहो।
Thank u for giving me such information
Today I Am very sad kuki mere sath online fraud ho gya h sir mere 2550 rupees west ho gye maine kl hi job search ki thi google pr ar ek post pr apni I’d ar no dal diya to muje kl subh cell aa gyi muje kha gya ki hm National carrear service se bat kr rhe h apke liye jolly grant dehradun se computer operator liye select kiya gya h interview ke liye pr phle apko from fees deni pdhegi jo ki2550 h isme se apki training vi hogi ar apko first sellery jo ki 25500 hogi isme refund ho jayenge maine eaise hi kiya fr iske bad mere documents uploaded kraye form ka printout krwaya fr imail ke dwara fill kiya hua form upload krawaya fr iske bad mera celling interview krwaya gya jisme muje airport ka knowledge nd mere bare me pucha gya interview lete hue to o bnda eaisi lga ki mano sch me koi bhut sincerely bnda h fr iske bad muje kha ki apko mail aa jayega ki apka selection agli processing ke liye hua ya nhi ye sb eaisa chl rha tha mano really koi job provide ki ja rhi hogi meri jgh koi vi hota to o vi fas jata in sb me iske bad muje mail aaya ki u r selected for back office in dehradun fr aj muje cell aayi ki mam apko bina offer letter diye hue airport wale airport ke andr jane nhi denge interview dene ke liye offer letter ki fees jo h ki 14000 deni pdhegi ar apka interview vi nhi hoga sidha selection ho jayega m to sock hogyi ye ky bat hui maine saf mna kr diya ki m bina offer letter ke interview dene jaaungi to o mam saf mna krne lg gyi fr maine bola ki meri post cancel kra do ar mere paise refund kra do fr o log kh rhe the apne khud cancel kryai h post to 45 days bad apko refund ho jayenge fr muje pka sk ho gya ye sb fraud h jo mere paise kha gye ab m ky kru meri smj me nhi aa rha pls hlp me m kha kaise case kru eaise logo pr m chahti hu m in sbko sbk sikhaoo jo mere sath kiya h o ar logo ke sath na kre eaisa froud hr koi apni job ke liye kafi umeede rkhte h ar eaise gire hue log agr hamari umeedo me pani fer de to inko nhi chodna chahiye eaisa inke kilaf skht karwyi krni chahiye .
ऑनलाइन फ्राड हम सभी को बहुत नुकसान पहुंंचा रहे है। यह टेक्नालॉजी का युग है। कई बार न चाहते हुए भी हम ऑनलाइन फ्राड के चंगुल में फंस जाते हैं। हमें थोड़ा सावधान और सचेत रहने की आवश्यक्ता है।
Nice Post The Admin of Hindiera For Getting Real Traffic tips Please Visit : – Hindi Blog For Bloggers And Tech Geeks
Online fraud ki bimari bahut tezi se badh rahi hai…is par jankari dene ke liye dhanyawad
thanks for guiding and alert in online work
बहुत अच्छी जानकारी..सरल शब्दों में बहुत अच्छा से समझाया है आपने.. पढकर बहुत अच्छा लगा
धन्यवाद किरन जी। मेरे कुछ और post बहुत जल्दी आपको पढ़ने को मिलेंगे। ऐसे ही अपने comment से मेरा मार्गदर्शन करते रहें।
Sir hum kaise clear kare ki company original h original companies kon kon se process complete karaaye jate h aur job Milne tak kya training ke liye v paise liye jate h before ya after interview
Sahi aur genuine companies kabhi kisi se koi paisa nahi mangti. Na interview ke liye, na joining ke liye. Jo bhi paisa mange, samajh lijiye daal me kuch kala hai
शुक्रिया!! हमें ऐसी किसी भी ठोकर से बचाने के लिए…. और हम सभी को थोड़ा और जागरूक बनाने के लिए……
मेरी कोशिश को सरहाने के लिए शुक्रिया….